ग्राम पंचायत में 2 लेपर्ड पकडाये
उदयपुर । यहां से 45 किमी दूर गोगुंदा ग्राम पंचायत में 2 लेपर्ड पकड़े गये हैं। गोगुंदा की छाली ग्राम पंचायत के 3 गांवों में लेपर्ड ने 2 दिन में 5 किलोमीटर के दायरे में 3 लोगों को मार डाला था। इससे इलाके में दहशत थी। वन विभाग और आर्मी की टीम लेपर्ड की तलाश में जुटी थी। गोगुंदा एसडीएम ने कहा कि पंचायत के उमरिया गांव में देर रात वन विभाग के लगाए गए पिंजरे में 2 लेपर्ड कैद हो गये हैं। पिंजरे में मांस और मछली की गंध वाला पानी रखा था। इसे खाने के लिए लेपर्ड पिंजरे में घुसे और कैद हो गए। यह सूचना मिलने के बाद ग्रामीणों ने राहत की सांस ली है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प