गौशालाओं में व्याप्त अनियमितताओं के चलते 6 कार्मिकों को किया निलंबित
जयपुर । जैसलमेर जिले में गौशालाओं में व्याप्त अनियमितताओं के चलते प्रथम दृष्टया दोषी विभागीय कार्मिकों को तुरंत प्रभाव से निलंबित करते हुए उनके विरूद्ध अनुशासनात्मक कार्यवाही किए जाने के आदेश जारी कर दिए गए हैं। यह जानकारी देते हुए पशुपालन मंत्री जोराराम कुमावत ने बताया कि विगत लंबे समय से जैसलमेर जिले में संचालित गौशालाओं में बड़ी अनियमितताएं एवं अनुदान संबंधी शिकायतें मिल रही थीं। इस संबंध में विभाग द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए 6 कार्मिकों को निलंबित कर मुख्यालय बीकानेर भेज दिया गया है। इन कार्मिकों के बिना पूर्वानुमति के मुख्यालय छोड़ने पर भी पाबंदी लगा दी गई है। पशुपालन मंत्री ने बताया कि इन अनियमितताओं में लिप्त अन्य विभागों के अधिकारियों और कर्मचारियों के खिलाफ कठोर अनुशासनात्मक कार्यवाही हेतु संबंधित विभागों को पत्र लिखने के निर्देश भी दिए गए हैं। कुमावत ने कहा कि गौसेवा के लिए कृतसंकल्पित राज्य सरकार गौपशुओं के खिलाफ किसी भी तरह का खिलवाड़ बरदाश्त नहीं करेगी और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। उन्होंने कहा कि जैसलमेर जिले की सभी गौशालाओं की उच्च स्तरीय जांच करवाई जाएगी।

अमित शाह बोले: तुष्टिकरण ने बंगाल को किया कर्ज़दार, विकास के लिए चाहिए नई सोच
जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
परमाणु ठिकानों पर हमले का ईरान का दावा, IAEA ने कहा- आरोपों की पुष्टि के प्रमाण नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार उड़ान, 5 सेमीफाइनल का इतिहास और इस बार की उम्मीदें
कृषि नीतियों पर गरमाई राजनीति, आदिवासी हित बना मुद्दा