दिल्ली में 80 साल की बुजुर्ग महिला को पीट-पीटकर मार डाला
नई दिल्ली । बदमाशों ने जैतपुर के सौरव विहार स्थित एक घर में घुसकर 80 वर्षीय वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। इसके बाद आरोपित घर से लाखों रुपये के आभूषण लूटकर ले गए। वारदात का मंगलवार सुबह पता चला। मृतका घर में अकेली रहती थी। पुलिस ने मामले में एक नाबालिग सहित दो आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस उपायुक्त राजेश देव ने बताया कि जैतपुर के सौरव विहार स्थित गली नंबर नौ में शकुंतला अकेली रहती थी। वह रोजाना की तरह गेट बंद कर सो गई। सोमवार देर रात को बदमाशों ने घर में घुसकर वृद्धा की पीट-पीटकर हत्या कर दी। बदमाश मकान के पिछले हिस्से की खिड़की से अंदर घुसे थे। बदमाश हत्या के बाद घर से लाखों रुपये के आभूषण लूटकर ले गए। जिसके बाद मृतका के बेटे ने पुलिस को मामले की सूचना दी। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंचकर मामले की जांच की। मृतका के बेटे की तहरीर पर मामला दर्ज कर लिया गया। वहीं, मृतका की हत्या के बाद परिवार में कोहराम मच गया। घटना का पता सुबह साढ़े आठ बजे वृद्धा के बेटे सुरेंद्र कुमार शर्मा के पहुंचने पर लगा। जब वह सुबह के समय अपनी मां के लिए चाय लेकर पहुंचा तो गेट बंद था। उन्हें आवाज लगाने के बाद भी वह बाहर नहीं आई तो उसने खिड़की से देखा कि उसकी मां अपने बिस्तर पर बेहोश पड़ी थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प