फिनटेक संस्थान के लिए ऋण देगा एडीबी
मुंबई । एशियन डेवलपमेंट बैंक (एडीबी) ने गुजरात इंटरनेशनल फाइनेंस टेक-सिटी (गिफ्ट) में फिनटेक शिक्षा, शोध एवं नवाचार तक पहुंच बढ़ाने के लिए 2.3 करोड़ डॉलर का ऋण मंजूर किया है। यह परियोजना गिफ्ट सिटी के अंदर एक अंतरराष्ट्रीय फिनटेक इंस्टीट्यूट(आईएफआई) की स्थापना से जुड़ी हुई है। यह आईएफआई उद्योग और अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप फिनटेक प्रशिक्षण कार्यक्रम मुहैया कराएगा। एडीबी में एक अर्थशास्त्री ने कहा कि एडीबी के ऋण से देश की फिनटेक शिक्षा में यह सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी कि डिजिटल और वित्तीय सेवाएं भविष्य में ज्यादा किफायती और सुलभ हों। उन्होंने कहा कि भारत के वित्तीय प्रौद्योगिकी उद्योग के विकास ने लोगों के व्यापार करने के तरीके को बदल दिया है, आर्थिक वृद्धि में योगदान दिया है और देश को भविष्य के लिए तैयार किया है।

जवाबदेही पर सवाल: रिपोर्ट तैयार, लेकिन सदन में पेश नहीं
परमाणु ठिकानों पर हमले का ईरान का दावा, IAEA ने कहा- आरोपों की पुष्टि के प्रमाण नहीं
अब डेटा एनालिसिस से तय होगा अतिरिक्त कोच और स्पेशल ट्रेन
टी20 वर्ल्ड कप में भारत की शानदार उड़ान, 5 सेमीफाइनल का इतिहास और इस बार की उम्मीदें
कृषि नीतियों पर गरमाई राजनीति, आदिवासी हित बना मुद्दा
होलिका दहन कन्फ्यूजन खत्म: जानें कब है सही दिन, कितने बजे तक रहेगा भद्रा काल