जैसलमेर में वायु सेना का लड़ाकू विमान तेजस क्रैश, सुरक्षित बाहर निकला पायलट
राजस्थान के जैसलमेर में भारतीय वायुसेना का विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया है। जैसलमेर में हल्का लड़ाकू विमान तेजस क्रैश हुआ है। हालांकि, हादसे में पायलट के हताहत होने की सूचना नहीं है। हादसे के दौरान पायलट विमान से इजेक्ट हो गया।
कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश
बताया जा रहा है कि दुर्घटना रेगिस्तानी क्षेत्र में घटी है। दुर्घटना की वजह का पता नहीं चल सका है। दुर्घटना के कारण का पता लगाने के लिए कोर्ट ऑफ इंक्वायरी का आदेश दिया गया है।
हादसे के बाद वायुसेना की तरफ से बयान आया है। वायुसेना ने बताया कि एक हल्का लड़ाकू विमान (एलसीए) तेजस आज एक ट्रेनिंग के दौरान जैसलमेर के पास दुर्घटनाग्रस्त हो गया। पायलट सुरक्षित रूप से बाहर निकल गया।
100 किमी दूर पीएम मोदी का कार्यक्रम
बता दें कि जैसलमेर से करीब 100 किमी दूर पोखरण में युद्धाभ्यास चल रहा है। युद्धाभ्यास को 'भारत शक्ति' नाम दिया गया है। इस कार्यक्रम में पीएम मोदी ने भी शिरकत की।

बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित