अक्षय का इसरो वैज्ञानिक पद पर चयन
परबतसर उपखण्ड के ग्राम रोहिण्डी के अक्षय सोनी पुत्र राकेश सोनी का चयन भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान (इसरो) में वैज्ञानिक के लिए हुआ है। अक्षय के इसरो में चयन होने पर स्कूल के सचिव सुभाष जैन सहित विद्यालय मैनेजमेंट सदस्यों ने अक्षय के परिजनों को मुंह मीठा कराकर बधाई दी। साथ ही विद्यालय में भी मिठाई वितरित की जाकर खुशियां मनाई गई। विद्यालय सचिव सुभाष जैन ने बताया कि अक्षय शुरूआती पढ़ाई से ही अव्वल रहा है। उन्होंने बताया कि अक्षय सोनी ने अपनी सफलता का श्रेय विद्यालय व अपने परिवार को दिया है। अक्षय सोनी ने परबतसर तहसील सहित ग्राम रोहिण्डी का नाम रोशन किया है। ज्ञात रहे कि अक्षय सोनी ने संपूर्ण भारतवर्ष में दूसरा स्थान प्राप्त किया है।

मजदूरों ने रखीं कई मांगें, आशा कंफेक्शनरी फैक्ट्री में हड़ताल
असम में विदेशी घोषित महिला को राहत, दो साल बाद मिली नागरिकता
सीएम विष्णुदेव साय करेंगे लखपति दीदियों से संवाद, जानेंगे उनकी सफलता की कहानी
रेल ट्रैक पर बड़ा झटका, कटनी में मालगाड़ी के डिब्बे पटरी से उतरे
आर्थिक सशक्तिकरण की मिसाल बना बिहान कार्यक्रम
दुर्ग में अफीम की खेती का खुलासा, BJP नेता को पार्टी ने दिखाया बाहर का रास्ता