आंध्र प्रदेश की एकमात्र राजधानी होगी अमरावती - चंद्रबाबू नायडू
आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री के रूप में शपथ लेने से एक दिन पहले तेलुगू देशम पार्टी प्रमुख चंद्रबाबू नायडू ने मंगलवार को घोषणा की कि अमरावती राज्य की एकमात्र राजधानी होगी। नायडू तेदेपा, भाजपा और जनसेना के विधायकों की एक संयुक्त बैठक को संबोधित कर रहे थे। बैठक में उन्होंने आंध्र प्रदेश विधानसभा में एनडीए नेता के रूप में सर्वसम्मति से चुना गया।इस दौरान उन्होंने कहा कि हमारी सरकार में तीन राजधानियों की आड़ में कोई खेल नहीं होगा। हमारी राजधानी अमरावती है। अमरावती राजधानी है।राज्य के बंटवारे के बाद चंद्रबाबू नायडू पहले मुख्यमंत्री बने।हालांकि, नायडू के इस विचार को उस समय झटका लगा जब 2019 में उन्होंने सत्ता खो दी और वाई एस जगन मोहन रेड्डी के नेतृत्व वाली वाईएसआरसीपी ने शानदार जीत हासिल की। फिर रेड्डी ने अमरावती शहर की योजनाओं को ठंडे बस्ते में डाल दिया और तीन राजधानियों का एक नया विचार सामने रखा, जिसे नायडू ने अब एकमात्र राजधानी रखने के फैसले के साथ बदल दिया है।

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी करेगा छत्तीसगढ़, देशभर के खिलाड़ी जुटेंगे
मौसम शुष्क, बारिश के आसार नहीं; अगले 7 दिन गर्मी का असर
एम एम फारूकी का बड़ा कमेंट—आमिर की फिल्मों की क्वालिटी, शाहरुख की 'जीरो' से तुलना
भक्ति और वर्दी का संगम, ‘कृष्ण’ की भक्त IPS अंशिका वर्मा की शादी की चर्चा
बुजुर्ग महिला की परेशानी पर मेयर सख्त, अधिकारियों को लगाई जमकर फटकार
पश्चिम एशिया तनाव के बीच राहत, खाड़ी देशों में फंसे लोग भारत लौटना शुरू