सीबीएसई 10वीं-12वीं के नतीजे घोषित होने की तारीख का एलान
नई दिल्ली । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने 10वीं -12वीं के नतीजे आने की तारीख की घोषणा कर दी। सीबीएसई ने बताया कि 20 मई 2014 के बाद कभी भी नतीजे घोषित हो सकते हैं। जो भी छात्र सीबीएसई बोर्ड कक्षा 10वीं और 12वीं परीक्षा 2024 में उपस्थित हुए थे, उन्हें थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा। परिणाम आधिकारिक वेबसाइट cbse.gov.in या results.cbse.nic.in देखे जा सकेंगे। इस साल, सीबीएसई कक्षा 10 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 13 मार्च तक आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं 15 फरवरी से 2 अप्रैल, 2024 तक आयोजित की गईं। दोनों परीक्षाएं एक ही पाली में यानी सुबह 10:30 बजे से दोपहर 01:30 बजे तक आयोजित की गईं। इस साल, लगभग 26 देशों से कुल 39 लाख छात्रों ने परीक्षा दी। अकेले राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में, 5.80 लाख छात्रों ने सीबीएसई बोर्ड परीक्षा 2024 में भाग लिया। देशभर में 877 परीक्षा केंद्रों पर ये परीक्षाएं आयोजित की गई थीं। सीबीएसई ने कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों परीक्षाओं में शीर्ष प्रदर्शन करने वाले छात्रों के लिए मेरिट सूची की घोषणा करने की परंपरा को स्थायी रूप से बंद करने का निर्णय लिया था। पिछले साल, सीबीएसई कक्षा 10, 12 के परिणाम 12 मई, 2023 को घोषित किए गए थे। कक्षा 10वीं के लिए कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 93.12 प्रतिशत दर्ज किया गया था, जबकि सीबीएसई 12वीं का उत्तीर्ण प्रतिशत 87.33 प्रतिशत था।

खामेनेई प्रकरण में सऊदी अरब का जिक्र, पूर्व IAS का विवादित बयान
मुख्यमंत्री निवास पर होलिका दहन- मुख्यमंत्री श्री भजनलाल शर्मा ने की प्रदेश में सुख-समृद्धि की कामना
मोदी सरकार पर कांग्रेस के सवाल, बीजेपी ने दिया करारा जवाब
शराब पीकर स्टेयरिंग संभालना पड़ा महंगा, रायपुर में पुलिस की सख्ती