महाराष्ट्र चुनाव को लेकर दिल्ली में भाजपा और कांग्रेस का मंथन जारी
नई दिल्ली। हरियाणा व जम्मू कश्मीर चुनाव से निपटने के बाद सोमवार को दिल्ली में महाराष्ट्र चुनाव को लेकर अहम बैठकें हुईं, जिसमें कांग्रेस व भाजपा ने अपने अपने नेताओं के साथ बैठकर आगामी चुनाव को लेकर रणनीति तय की। कल ही महाराष्ट्र के साथ झारखंड व देश के अलग-अलग राज्यों में होने वाले लोकसभा व विधानसभा उपचुनावों की तारीखों का ऐलान भी हो सकता है। इससे पूर्व महाराष्ट्र व झारखंड दोनों ही जगह कैबिनेट की अहम बैठकें हुईं, जिसमें सत्तासीन दलों ने जनहित से जुड़े अहम फैसले लिए। महाराष्ट्र में जहां सोमवार को शिंदे सरकार ने कैबिनेट में मुंबई में टोल टैक्स को लेकर तय किया कि अब सोमवार की आधी रात के बाद से मुंबई आने वाले सभी पांच टोलों पर हल्के वाहनों को टोल फ्री कर दिया जाएगा। वहीं दूसरी ओर झारखंड में हेमंत सोरेन सरकार ने फैसला किया है कि मइया सम्मान योजना के तहत महिलाओं को 2500 रुपये महीने दिया जाएगा।
महाराष्ट्र को लेकर सोमवार को कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के सरकारी आवास पर बैठक हुई, जिसमें महाराष्ट्र के तमाम बड़े नेताओं ने भाग लिया। बैठक में खरगे के अलावा, कांग्रेस नेता राहुल गांधी, राज्य के प्रभारी रमेश चेनिथल्ला, प्रदेश अध्यक्ष नाना पटोले, पूर्व प्रदेशाध्यक्ष बालासाहब थोराट, पूर्व सीएम पृथ्वीराज चव्हाण, विजय वडेट्टीवार, सांसद वर्षा गायकवाड़ व प्रदेश के चार सह प्रभारी सहित दूसरे सीनियर नेताओं ने भाग लिया।

विवाद के बाद प्रेमी बना हैवान, लिव-इन में रह रही महिला को ट्रेन से फेंका
प्रदेश अध्यक्ष बोले—कांग्रेस से आए योग्य नेताओं को पार्टी में मिलेगा उचित स्थान
लिव-इन में रह रही महिला की दर्दनाक मौत, प्रेमी ने ट्रेन से फेंककर उतारा मौत के घाट
Ind vs Eng: टी20 वर्ल्ड कप फाइनल में पहुंचा भारत, अजय देवगन-सुनील शेट्टी ने जमकर सराहा; सेलेब्स ने मनाया जश्न
यूपी के गांव में अनोखा मामला, दो मुंह-पांच पैर वाली बछिया को देखने लगी लोगों की भीड़