निकायों के उपचुनाव कार्यक्रम स्थगित
जयपुर । राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा पंचायतीराज संस्थाओं एवं नगरीय निकायों के उपचुनाव के लिए 9 फरवरी 2024 को जारी कार्यक्रम स्थगित कर दिया गया है। यह उपचुनाव पंचायतीराज संस्थाओं में 434 रिक्त पदों और नगरीय निकायों के 20 रिक्त पदों के लिए किये जाने थे। मुख्य निर्वाचन अधिकारी एवं सचिव नारायण सिंह ने बताया कि प्रशासनिक अधिकारियों और कार्मिकों के आगामी लोकसभा आम चुनाव 2024 की तैयारी में व्यस्त होने के कारण यह उपचुनाव स्थगित किये गए हैं। उन्होंने बताया कि लोकसभा आम चुनावों के लिए जारी आदर्श आचार संहिता के समापन के बाद राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा उपचुनाव के लिए नया कार्यक्रम घोषित किया जाएगा।

प्रदेश में नियमों की अनदेखी, अवैध निर्माण पर CAG का खुलासा
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज