कार नाले में गिरी, 5 की मौत
सिरोही। कार के हाईवे से नाले में गिरने के कारण उसमें सवार मां-बेटी सहित 5 लोगों की मौत हो गई। एक महिला गंभीर रूप से घायल है। हादसा ब्यावर-पिंडवाड़ा हाईवे पर गुरुवार सुबह करीब 7.15 बजे टायर फटने के कारण हुआ। कार सवार दाहोद (गुजरात) से फलोदी (राजस्थान) आ रहे थे। डीएसपी मुकेश चौधरी ने बताया कि कोतवाली थाना इलाके में ब्यावर-पिंडवाड़ा एनएच-62 पर थानेश्वरजी पुलिया के पास कार का टायर फट गया। स्विफ्ट कार डिवाइडर को तोड़ती हुई हाईवे से नीचे नाले में गिर गई।
कोतवाली सीआई कैलाश दान बारहट ने बताया कि हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची। क्षतिग्रस्त कार को क्रेन की मदद से बाहर निकलवाया। घायल महिला को सुरक्षित बाहर निकालकर सिरोही हॉस्पिटल के ट्रॉमा सेंटर पहुंचाया गया। हादसे की सूचना पर सिरोही कलेक्टर अल्पा चौधरी, एसपी अनिल कुमार और डीएसपी मुकेश चौधरी घटनास्थल पर पहुंचे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (06 मार्च 2026)
कुलपति प्रो. मनोज दयाल ने राज्यपाल से की सौजन्य भेंट
प्रधानमंत्री मातृ वंदना योजना से मातृ स्वास्थ्य को मिला संबल
उद्योग मंत्री लखन लाल देवांगन 06 मार्च को करेंगे 3.08 करोड़ के विकास कार्यों का भूमिपूजन
नगरपालिका परिषद का शताब्दी वर्ष शुजालपुर के हर नागरिक के सम्मान का उत्सव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव