सीबीएसई ने अनियमितताओं के चलते 27 स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया
अजमेर । केंद्रीय माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (सीबीएसई) ने राजस्थान और दिल्ली में बोर्ड से संबद्ध 27 स्कूलों के खिलाफ एक्शन लिया है। इन स्कूलों में किए गए निरीक्षण के दौरान निमयों के उल्लंघन की कई अनियमितताएं मिली। ये नोटिस दिल्ली से सीबीएसई के सचिव की ओर से जारी किए गए है। इन स्कूल संचालकों से जांच में मिली अनियमितताओं के संबंध में जवाब मांगा है। खास तौर पर इन संस्थानों में नामांकन और उपस्थिति के नियमों के उल्लंघन के मामले सामने आए है। निरीक्षण से पता चला कि स्कूलों ने कक्षा 11 व 12 में इसतरह के छात्रों की संख्या अधिक दर्ज की है, जो फिजिकल रूप से कक्षाओं में उपस्थित नहीं होते हैं। इसके अलावा, इन स्कूलों द्वारा बनाए गए उपस्थिति रिकॉर्ड में विसंगतियां मिली। जिससे सीबीएसई नियमों के अनुपालन पर संदेह पैदा हुआ। यह भी पाया गया कि कुछ संस्थान बोर्ड द्वारा निर्धारित बुनियादी ढाँचे के मानदंडों का उल्लंघन कर रहे थे, जिससे शिक्षा की गुणवत्ता और छात्रों की सुरक्षा से समझौता हो रहा था। इसके बाद इन्हें नोटिस जारी कर जवाब मांगा गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प