बढ़ती गर्मी के यूपी में बारिश के आसार
लखनऊ । जैसे-जैसे मार्च समाप्त हो रहा है वैसे-वैसे यूपी में गर्मी बढ़ती जा रही है। मौसम विभाग की मानें तो प्रदेश में 19 और 20 मार्च को प्रदेश के पूर्वी हिस्से के दक्षिण पूर्व भाग में अलग अलग स्थान पर गरज के साथ बारिश होने के आसार हैं।
रविवार को प्रदेश के पश्चिमी और पूर्वी उत्तर प्रदेश में मौसम शुष्क रहने के आसार है। साथ ही 18 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम साफ रहने वाला है। हालांकि 19 मार्च से मौसम में थोड़ी बहुत बदलाव देखने को मिल सकता है। 19 मार्च को पूर्वी यूपी के दक्षिण पूर्व भाग में अलग अलग स्थान पर गरज के साथ बारिश होने की संभावना है। इस अवधि में पश्चिमी यूपी में मौसम के शुष्क रहने की संभावना है। वहीं 20 मार्च को प्रदेश के पश्चिमी हिस्से में मौसम शुष्क रहने की संभावना है। जबकि इस अवधि में पूर्वी उत्तर प्रदेश में बारिश हो सकती है। साथ ही गरज के साथ बौछारें पड़ने की उम्मीद जताई गई है। इसके साथ ही 21 मार्च को पश्चिमी व पूर्वी यूपी में मौसम साफ रहने की संभावना है। 22 मार्च को भी प्रदेश के पश्चिमी व पूर्वी हिस्से में मौसम शुष्क रह सकता है।

कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की