सीएम भजनलाल शर्मा 24 को जोधपुर जायेंगे
जोधपुर । राजस्थान के संसदीय कार्य मंत्री जोगाराम पटेल ने शनिवार को जोधपुर प्रवास के दौरान बताया कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा 24 जनवरी को जोधपुर जायेंगे।
इसकी व्यवस्थाओं के संबंध में उन्होंने अफसरों की बैठक ली।
बैठक में जोगाराम पटेल ने विभिन्न व्यवस्थाओं एवं तैयारियों के लिए संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जिला कलक्टर गौरव अग्रवाल ने मुख्यमंत्री के दौरे के लिए प्रशासनिक स्तर पर किए जा रहे व्यापक प्रबंधों एवं तैयारियों सहित तमाम इंतजाम के बारे में जानकारी दी।
इस दौरान जिला परिषद के मुख्य कार्यकारी अधिकारी डॉ धीरज कुमार सिंह, जोधपुर विकास प्राधिकरण के आयुक्त उत्साह चौधरी, डीसीपी (पूर्व) डॉ अमृता दुहन, डीसीपी पश्चिम गौरव यादव, नगर निगम दक्षिण आयुक्त डॉ टी शुभमंगला, नगर निगम उत्तर आयुक्त अतुल प्रकाश, अतिरिक्त जिला कलेक्टर जयनारायण मीणा एवं संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प