ठंड ने दी दस्तक
जयपुर । राजस्थान में अब मौसम में बदलाव देखने को मिल रहा है शीतलहर शुरू हो चुकी है और लोगों को कड़ाके की ठंड का एहसास होना शुरू हो गया है इस बीच लोगों ने ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनने और आग का सहारा लेना शुरू कर दिया है. जयपुर में सुबह ठंड रही और लोग घरों से बाहर निकलते समय गर्म कपड़े पहनते नजर आए है।
उत्तरी हवाओं के कारण शीतलहर शुरू
मौसम विभाग के मुताबिक उत्तरी हवाओं के कारण शीतलहर शुरू हो चुकी है और आगामी दिनों में इसमें और इजाफा होगा कोटपूतली जिले में आज घना कोहरा छाया रहा, जिससे सड़कों पर वाहन धीमी गति से चल रहे है मिली जानकारी के अनुसार प्रदेश में ठंड और कोहरा धीरे-धीरे बढ़ने लगा है. तापमान में गिरावट आई है साथ ही कई जिलों में कोहरा छाने लगा है झुंझुनूं, सीकर और जैसलमेर कुछ ऐसे जिले हैं, जहां आज सुबह कोहरा देखने को मिला. फतेहपुर में बदलते मौसम का पहला घना कोहरा छाया, जिसके कारण ठंड बढ़ गई. इस बीच 30 से 85 फीसदी के बीच हवा में नमी बनी हुई है, जिससे दिन-रात के तापमान में कमी आई है।

तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बलौदाबाजार में 4 लोगों की गई जान
ग्रामीणों ने रोकी गाय चोरी, चोरों ने बोतलें फेंककर दी धमकी
‘दिव्य दरबार’ पर विराम, अब साधना और तप में समय बिताएंगे बाबा बागेश्वर
पारा चढ़ा, गुरुवार रहा सबसे गर्म दिन; अगले दिनों में और बढ़ेगी गर्मी
अनिल अंबानी से जुड़े धन शोधन मामले में ईडी की बड़ी कार्रवाई, मुंबई-हैदराबाद में छापेमारी, जानें पूरा मामला
खत्म हुआ इंतजार, इस दिन रिलीज होगा 'धुरंधर 2' का ट्रेलर; नोट कर लीजिए समय और तारीख