आयुष्मान आरोग्य मंदिर के आवासीय प्रशिक्षण का समापन
जयपुर । आयुष मंत्रालय भारत सरकार द्वारा आयुष्मान भारत योजना के अंतर्गत कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर का 6 दिवसीय आवासीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन हरिश्चंद माथुर लोक प्रशासन संस्थान में हुआ।
प्रशिक्षण कार्यक्रम के समापन समारोह में रीपा की एडिशनल डायरेक्टर रागिनी डामोर, आयुर्वेद विभाग के अतिरिक्त निदेशक डॉ भूपेन्द्र शर्मा, विशिष्ट अतिथि उपनिदेशक डॉ राजीव भट्ट, प्रशिक्षण कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ घनश्याम मीणा वरिष्ठ आयुर्वेद चिकित्साधिकारी डॉ.विनोद सैनी, सहायक नोडल अधिकारी डॉ शोभालाल औदीच्य ने बतौर अतिथि संभागियों को संबोधित किया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य आयुर्वेद चिकित्सकों को नवीन तकनीक एवं संस्थागत आधारभूत ढांचे के साथ अति आवश्यक चिकित्सा सेवाओं के बारे में अधिक उन्नत किया जाना हैं। पूरे प्रदेश में चल रहे वैलनेस सेंटर्स को आयुष्मान आरोग्य मंदिर में बदलकर अधिक उन्नत सेवाएं आम जन तक पहुंचाने का भारत सरकार का उद्देश्य है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी