लोकसभा चुनाव के लिये राजस्थान में कांग्रेस की चुनाव समिति गठित
जयपुर । कांग्रेस लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गई है। कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने राजस्थान समेत कई राज्यों की प्रदेश चुनाव समितियां गठित की हैं। इनमें केरल, तेलंगाना, छत्तीसगढ़, हिमाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर और त्रिपुरा शामिल हैं। मध्य प्रदेश के लिए पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी भी बनाई गई है।
प्रदेश कांग्रेस महासचिव एवं प्रवक्ता स्वर्णिम चतुर्वेदी के मुताबिक राजस्थान की प्रदेश चुनाव समिति में गोविंद सिंह डोटासरा- अध्यक्ष रहेंगे। जबकि अशोक गहलोत, जितेंद्र सिंह, सचिन पायलट, महेंद्रजीत सिंह मालवीय, मोहन प्रकाश, डॉ. सीपी जोशी, हरीश चौधरी, रामलाल जाट, प्रमोद जैन भाया, प्रताप सिंह खाचरियावास, ममता भूपेश, भजनलाल जाटव, मुरारीलाल मीणा, अशोक चांदना, नीरज डांगी, जुबेर खान, धीरज गुर्जर, राजकुमार शर्मा, रोहित बोहरा, इंदिरा मीणा, डूंगरराम गेदर, शिमला देवी नायक और ललित शर्मा को शामिल किया गया है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प