जयपुर में लॉन्च होगा कांग्रेस का चुनाव घोषणा पत्र
जयपुर। लोकसभा चुनाव में कांग्रेस का घोषणा पत्र इस बार जयपुर से लॉन्च होगा। कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडग़े, पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी और राहुल गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में कांग्रेस के चुनाव घोषणा पत्र को लॉन्च करेंगे। तीनों नेता जयपुर में चुनावी सभा को भी संबोधित करेंगे। इस लोकसभा चुनाव में सोनिया, राहुल और खडग़े की यह पहली चुनावी सभा होगी।
कांग्रेस वॉर रूम में सोनिया गांधी की सभा की तैयारियों को लेकर जयपुर और आसपास की छह लोकसभा सीटों के वरिष्ठ नेताओं की बैठक हुई। इस बैठक में प्रभारी सुखजिंदर रंधावा, पूर्व सीएम अशोक गहलोत और प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने 6 अप्रैल की चुनावी सभा की तैयारियों पर चर्चा की। नेताओं को भीड़ जुटाने का टास्क दिया।
कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने कहा- मल्लिकार्जुन खडग़े, सोनिया गांधी और राहुल गांधी 6 अप्रैल को जयपुर में सभा करने के साथ पार्टी के चुनावी घोषणा पत्र को लॉन्च करेंगे। पूर्व सीएम अशोक गहलोत ने कहा कि जयपुर से पार्टी का घोषणा पत्र लॉन्च होना हमारे लिए ऐतिहासिक बात होगी।
सोनिया ने चुनाव में सक्रियता बढ़ाई
सोनिया गांधी ने लोकसभा चुनाव में सक्रियता बढ़ाई है। इस बार सोनिया गांधी टिकट फाइनल करने के लिए हुई सेंट्रल इलेक्शन कमेटी की हर बैठक में मौजूद रही हैं। अब लोकसभा चुनाव के प्रचार में भी उतर कर सक्रियता बढ़ाई है। सोनिया गांधी राजस्थान से हाल ही में निर्विरोध राज्यसभा सांसद चुनी गई हैं। ऐसे में राजस्थान में ज्यादा सभाएं कर सकती हैं।
उम्मीदवारों के प्रचार पर ज्यादा फोकस
कांग्रेस का फोकस इस बार ज्यादा सभाओं की जगह उम्मीदवार से ज्यादा क्षेत्र कवर कराने पर है। इस बार प्रचार की रणनीति में भी बदलाव किया है। कुछ बड़े नेताओं की चुनिंदा सभाओं के अलावा स्थानीय प्रचार पर ही फोकस रखा जाएगा। कांग्रेस ने राजस्थान में लोकसभा चुनाव के पहले चरण के मतदान के लिए 12 सीटों पर नामांकन-रैलियों में स्थानीय नेताओं पर ही जोर रखा है। अब तक नामांकन रैलियों में पूर्व सीएम अशोक गहलोत, प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, प्रदेश प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा और राष्ट्रीय महासचिव सचिन पायलट प्रचार के लिए गए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (03 मार्च 2026)
कोरिया के डकईपारा में बने “उजाला” से सजेगी हरित होली
छत्तीसगढ़ ज्ञान सभा विक्रम संवत 2082 में वन विभाग की सक्रिय भागीदारी
राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन से महिलाओं को मिली नई पहचान
ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी