हरियाणा में सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करेगी कांग्रेस : हुड्डा
नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के मद्देनजर देशभर में जारी सियासी घमासान के बीच राजनैतिक पार्टियों के नेता परस्पर विरोधी बयानबाजी कर रहे हैं। इस श्रृंखला में शनिवार को देखने को कांग्रेस नेता दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा सरकार और केंद्र सरकार पर निशाना साधा। इसके साथ ही छह जनवरी को भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा के रोड शो पर भी निशाना साधा। इस दिन जेपी नड्डा पंचकुला में रोडशो कर रहे थे।
कांग्रेस नेता और राज्यसभा सांसद दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि दीपेंद्र हुड्डा ने हरियाणा में 10 की 10 लोकसभा सीटें जीतने का दावा किया है। ऐसा ही दावा उन्होंने हिमाचल प्रदेश में भी किया था। जेपी नड्डा पर निशाना साधते हुए उन्होंने कहा कि जैसा भाजपा का हाल हिमाचल में कुछ महीनों पहले हुआ हरियाणा में भी वैसा ही होगा। कांग्रेस हरियाणा में सभी 10 सीटों पर जीत हासिल करने जा रही है।
उधर हरियाणा में लगातार कांग्रेस नेताओं के घर रेड की जा रही है जिस पर दीपेंद्र हुड्डा ने कहा कि लगातार ईडी का दुरुपयोग किया जा रहा है। जनता भी मानती है कि भाजपा विपक्षी पार्टियों के नेताओं के घर ईडी की टीमें भेजकर संस्थान का दुरुपयोग कर रही है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प