निगम ने 15 हजार रूपये का किया कैरिंग चार्ज वसूला
जयपुर । नगर निगम ग्रेटर आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ के निर्देशानुसार उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार शर्मा के नेतृत्व में सतर्कता शाखा की दो टीमों द्वारा नगर निगम जयपुर ग्रेटर के क्षेत्राधिकार में जयपुर विकास प्राधिकरण के साथ 15 दिवसीय संयुक्त कार्यवाही के दौरान एस.एम.एस के चारो ओर, त्रिमूर्ति सर्किल, नारायण सिंह सर्किल, रामनिवास बाग, सूचना केन्द्र से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया एवं सतर्कता शाखा की दूसरी टीम द्वारा वी.टी. रोड़, फाउण्टेन पार्क के सामने से स्वर्ण पथ तक, कावेरी पथ मंदिर के पास, डाकघर के पास, रजत पथ, परशुराम भवन के आस पास से अस्थाई अतिक्रमण करने वालों के विरूद्ध 15 हजार रूपये का कैरिंग चार्ज कर 3 केन्टर सामान जब्त किया गया।
उपायुक्त सतर्कता अजय कुमार ने बताया कि नगर निगम ग्रेटर क्षेत्राधिकार में जयपुर विकास प्राधिकरण के साथ 15 दिवसीय संयुक्त कार्यवाही के दौरान एस.एम.एस के चारो ओर, त्रिमूर्ति सर्किल, नारायण सिंह सर्किल, रामनिवास बाग, सूचना केन्द्र से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया तथा सतर्कता शाखा की दूसरी टीम द्वारा वी.टी रोड़, फाउण्टेन पार्क के सामने से स्वर्ण पथ तक, कावेरी पथ मंदिर के पास, डाकघर के पास, रजत पथ, परशुराम भवन के आस पास से अस्थाई अतिक्रमण को हटवाया गया। उपरोक्त कार्यवाही के दौरान 03 केन्टर सामान जब्त कर गोदाम में भिजवाया गया व मौके पर अस्थाई अतिक्रमण करने वालों से मौके पर 15 हजार रूपये का केरिंग चार्ज वसूल किया गया तथा दौरे के दौरान कार्यवाही समझाईश करते हुए मौखिक पाबंद करवाया कि भविष्य में अस्थाई अतिक्रमण नही करें अन्यथा नगर निगम ग्रेटर जयपुर द्वारा भारी चालान या प्रभावी कार्यवाही अमल में लाई जायेगी।

वेस्टइंडीज की बजाय इंग्लैंड टीम में जगह, क्या है बारबाडोस के इस खिलाड़ी की कहानी?
GMC में रेडिएशन सुविधा ठप, हर महीने 1500 मरीजों को बाहर जाना पड़ रहा
पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
टीएस सिंहदेव के ‘जय-वीरू’ बयान पर विजय शर्मा का पलटवार
किसानों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर वार, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल