निगम ने 463 किलो पॉलीथीन जब्त की
जयपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण- 2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर जयपुर के समस्त वार्डो, जोनों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के विरूद्ध जब्ती, जुर्माना की कार्यवाही किये जाने के लिए 15 मई से 17 मई 2024 तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। पहले दिन नगर निगम ग्रेटर के सातों जोनों में 463 किलो पॉलिथीन जब्त कर लगभग 2 लाख 12 हजार 300 रूपये का जुर्माना वसूल किया गया।
आयुक्त श्रीमती रूकमणि रियाड़ ने बताया कि स्वच्छ सर्वेक्षण-2024 के अन्तर्गत नगर निगम ग्रेटर जयपुर के समस्त वार्डो, जोनों में प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक का उपयोग करने वाले दोषियों के विरूद्ध जप्ती, जुर्माने की कार्यवाही किये जाने के लिए 15 मई से 17 मई 2024 तीन दिवसीय विशेष अभियान चलाया जा रहा है। उन्होंने बताया कि अभियान के प्रथम दिन ही प्रतिबंधित सिंगल यूज प्लास्टिक अभियान के तहत नगर निगम ग्रेटर के सातों जोनों में 463 किलों पॉलिथीन जब्त की गई एवं लगभग 2 लाख 12 हजार 300 रूपये का जुर्माना राशि वसूल की गई।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (04 मार्च 2026)
स्वच्छता कानून का सख्त पालन, उल्लंघन पर सख्त कार्रवाई
18 दिवसीय सर्विस ऑन व्हील्स अभियान बना जनसेवा की मिसाल, हजारों दिव्यांगजन एवं वृद्धजन लाभान्वित
होली के पावन अवसर पर मध्यप्रदेश पुलिस की गुम/चोरी के मोबाइलों की बरामदगी के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
प्रकृति संरक्षण और सामाजिक समरसता का संदेश देता है होली का पर्व : मंत्री केदार कश्यप