डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ाया गया
आरबीआई के डिप्टी गवर्नर टी रबी शंकर का कार्यकाल एक साल के लिए बढ़ा दिया गया है। इस बाबत अधिसूचना भी जारी कर दी गई है। इसके मुताबिक, केंद्र सरकार ने 03 मई, 2024 से एक वर्ष के लिए टी रबी शंकर को भारतीय रिजर्व बैंक के डिप्टी गवर्नर के रूप में फिर से नियुक्त किया है।बीपी कानूनो की सेवानिवृत्ति के बाद मई 2021 में शंकर को डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया गया था। उससे पहले वे आरबीआई के कार्यकारी निदेशकों में से एक थे। विनिमय दर प्रबंधन, आरक्षित पोर्टफोलियो प्रबंधन, सार्वजनिक ऋण प्रबंधन, मौद्रिक संचालन और विकास, वित्तीय बाजारों का विनियमन और निगरानी, भुगतान प्रणाली और आईटी बुनियादी ढांचे में उनकी विशेषज्ञता है। टी रबी शंकर ने 2005-11 तक सरकारी बांड बाजार और ऋण प्रबंधन के विकास पर आईएमएफ सलाहकार के रूप में भी कार्य किया। उन्होंने विभिन्न विशेषज्ञ समितियों और कार्य समूहों के अलावा बैंक फॉर इंटरनेशनल सेटलमेंट्स जैसे अंतरराष्ट्रीय मंचों पर आरबीआई का प्रतिनिधित्व किया है।

भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
मंत्री के जवाब से गर्माया सदन, राशन दुकान आवंटन को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई