कांग्रेस नेता के बयान की दिया कुमारी ने की निंदा
जयपुर । राजस्थान विधानसभा कांग्रेस विधायक अमीन कागजी द्वारा का डिप्टी सीएम और वित्त मंत्री दीया कुमारी को बेचारी मैडम कहने के बाद मानों प्रदेश की सियासत में भूचाल आ गया हो. अब इसी को लेकर डिप्टी सीए दीया कुमारी ने भी बयान जारी किया है। उपमुख्यमंत्री दीया कुमारी ने कहा कि कांग्रेस विधायक का यह बयान पार्टी की मानसिकता को दर्शाता है जब इनकी पार्टी सत्ता में थी, तब भी उनके मंत्री ने विवादित बयान दिए थे कि राजस्थान मर्दों का प्रदेश है आज इनके विधायक महिला वित्त मंत्री को बेचारी कह रहे हैं. इन लोगों को बड़ी आपत्ति है कि कोई महिला वित्त मंत्री कैसे बन गई। डिप्टी सीएम दीया कुमारी ने कहा कि भाजपा ने केंद्र और प्रदेश में महिला को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी सौंपी है. महिला सशक्तिकरण की दिशा में यह बड़ा कदम है. इससे कांग्रेस को परेशानी है. इनकी सोच है कि महिला को सिर्फ घर पर बैठनी चाहिए उसे कोई पद नहीं मिलना चाहिए. मैं कांग्रेस नेता के इस बयान की कड़ी निंदा करती हूं। आपको बताते हैं कि कागजी ने कहा था कि भजनलाल सरकार का पहला पूर्ण बजट उन्हीं अधिकारियों ने बनाया है, जिन्होंने गहलोत सरकार में बनाया था. हां, यह जरूर है कि कांग्रेस जो बड़े-बड़े ऐलान करती थी, उनको आपने छोटे-छोटे टुकड़ों में बांट दिया. मतलब जिसके लिए हम 500-500 करोड़ रुपये जारी करने का प्रस्ताव करते थे, उसी को आपने 5-5 करोड़ में कर दिया. इसीलिए बेचारी मैडम को पौने तीन घंटे खड़ा रहना पड़ा।

पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
टीएस सिंहदेव के ‘जय-वीरू’ बयान पर विजय शर्मा का पलटवार
किसानों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर वार, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल
तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बलौदाबाजार में 4 लोगों की गई जान
ग्रामीणों ने रोकी गाय चोरी, चोरों ने बोतलें फेंककर दी धमकी