पॉलीथिन का उपयोग न करें, साफ सफाई अपनायें-दिलावर
जयपुर । शिक्षा और पंचायती राज मंत्री मदन दिलावर ने पाली जिला परिषद सभागार में शिक्षा व पंचायती राज विभाग की योजनाओं की प्रगति के सम्बन्ध में बैठक लेते हुए कहा कि कार्यालयों में पॉलीथिन का उपयोग न करें और ग्राम पंचायतें, पंचायत समिति साफ सुथरी होना सुनिश्चत करें।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की मंशा है कि प्रदेश दो साल में स्वच्छता में देश में नंबर वन बनें। शिक्षा मंत्री ने कहा कि इसके लिए हम सभी मिलकर प्रयास करें कि हमारा प्रदेश साफ सुथरा हो। उन्होंने कहा कि गंदगी को बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। बैठक में उन्होंने पंचायती राज विभाग के विभिन्न योजनाओं एवं कार्यों के प्रगति के बारे में जानकारी ली। उन्होंने मुख्यमंत्री वृक्षारोपण महाअभियान की प्रगति की जिला, ब्लॉकवार, विभागवार प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक निर्देश दिये। उन्होंने मातृ वन में किये गए पौधारोपण का प्रजेंटेशन देखा और इसे सराहा। साथ ही उन्होंने स्वच्छ भारत मिशन में साफ— सफाई, गांव के पानी की निकासी, कचरा संग्रहण, इसके पृथकीकरण और निस्तारण की प्रगति की भी समीक्षा की। बैठक में उन्होंने कहा कि स्वच्छता का पैसा स्वच्छता मिशन में ही लगना चाहिए। साथ ही उन्होंने वाटरशेड एम जे एस ए 2,0 कार्यों, स्वामित्व योजना, विमुक्त घुमन्तु एवं अर्द्धघुमन्तु आवास विहीन व्यक्तियों का सर्वे कर भूखंड व पट्टा आवंटन के बारे में आवश्यक प्रक्रिया पूरी कर तैयारी करने के लिये कहा जिसमे भविष्य में उसे पट्टा दिया जा सके।

राजस्थान में बढ़ती गर्मी से राहत नहीं, पश्चिमी जिलों में विशेष सतर्कता
विधानसभा सत्र का आगाज़ प्रश्नकाल से, जनहित के मुद्दों पर घमासान तय
Supreme Court of India ने 51 निजी अस्पतालों को अवमानना नोटिस जारी किया
सोनू सूद फिर बने ‘रियल लाइफ हीरो’ की मिसाल, दुबई में फंसे लोगों की करेंगे मदद; कहा- हमसे संपर्क करें
क्या भारत से मिली सीख आई काम?: एलेन ने 33 गेंदों में जड़ा शतक, न्यूजीलैंड के फाइनल में पहुंचने पर कही यह बात
चीन ने अपना रक्षा बजट क्यों बढ़ाया? पड़ोसी देशों के लिए बढ़ रही चुनौती, जानिए सबकुछ