इंसानी पैर का पंजा खाते हुए दिखा कुत्ता
जयपुर । जयपुर के सवाई मानसिंह (एसएमएस) हॉस्पिटल के बाहर एक कुत्ता इंसान का कटा हुआ पंजा खाते हुए दिखाई दिया। यह देखकर आसपास मौजूद लोग चौंके और उसका वीडियो बनाने लगे। घटना हॉस्पिटल के गेट नं-2 के सामने की है।
लोगों का कहना था कि कुत्ता हॉस्पिटल के अंदर से ही कटा हुआ पैर लेकर आया था। 4 महीने में यह दूसरा मामला है, जब कुत्ता इंसानी शरीर के कटे हुए अंग को खुले में लेकर घूमता दिखा।
वहीं एसएमएस ट्रॉमा सेंटर के इंचार्ज डॉ. अनुराग धाकड़ का कहना है कि कुत्ते के पास मानव अंग मिलने की सूचना मिली है। ये एसएमएस की मैन बिल्डिंग के सामने का बताया जा रहा है। प्रशासन इसकी जांच करवा रहा है कि ये आया कहां से है। हमारे यहां नियम है कि मानव अंग को डिस्पोजल के लिए मॉर्च्युरी में रखवाया जाता है, फिर इन अंगों को साइंटिफिक तरीके से डिस्पोज किया जाता है।

जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉