जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए-शर्मा
जयपुर । जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के शासन सचिव डॉ समित शर्मा ने जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति की समीक्षा बैठक के दौरान कहा कि ग्रीष्मकालीन के दौरान जयपुर शहर में पेयजल की आपूर्ति नियमित रूप से की जाए ताकि उपभोक्ताओं को किसी प्रकार की समस्या का सामना नहीं करना पड़े।
उन्होंने कहा कि भीषण गर्मी को देखते हुए प्रत्येक व्यक्ति तक पेयजल पहुंचाना सुनिश्चित करें और पेयजल नहीं मिलने, दूषित होने अथवा कम मात्रा में आने वाली समस्त शिकायतों को उसी दिन अथवा तीन दिन में समाधान करें। साथ ही कंट्रोल रूम के अलावा व्हाट्सएप ग्रुप पर आई शिकायतों का भी उसी दिन समाधान करने का प्रयास करें। समर कंटीन्जेंसीज के तहत किए जा रहे कार्यों को समय पर गुणवत्तापूर्ण तरीके से किया जाए इसमें किसी भी तरह की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। नलकूप एवं हेड पंप के दोहन कार्य हेतु भूजल विभाग की मशीनों का उपयोग किया जाए।शासन सचिव ने कहा कि जयपुर शहर में पेयजल व्यवस्था के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जाए साथ ही अन्य जल स्रोतों का चयन किया जाए। उन्होंने कहा कि जयपुर शहर में चल रहे कार्यों का निरंतर रूप से मॉनिटरिंग की जाए साथ ही नलकूपों पर फ्लो मीटर लगाया जाना सुनिश्चित करें। शासन सचिव ने कहा कि जयपुर शहर में टैंकर के माध्यम से जिन क्षेत्रों में सप्लाई की जा रही है उनकी मॉनिटरिंग सही ढंग से की जाए साथ ही इस कार्य में पारदर्शिता के साथ बिलों का भुगतान किया जाना सुनिश्चित करें। शहर में प्रतिदिन की जा रही पेयजल आपूर्ति की समीक्षा करते हुए कहा कि संबंधित क्षेत्र या कॉलोनी में निर्धारित समय अवधि में ही पेयजल की आपूर्ति किया जाना सुनिश्चित करें।

पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
बीकानेर कोर्ट में बम धमकी से अफरातफरी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट