नशे की लत ने युवाओं को बनाया चोर
नई दिल्ली । अपनी बेटी की शादी के कार्ड बांटने निकला एक बाप नशे के पैसे के लिए लूट करने वाले लुटेरों का शिकार बन गया। तीन लुटरों ने अकेला पाकर पीड़ित को बेहोश कर उसकी जेब में रखे पैसे और आधार कार्ड निकाल लिया और लेकर फरार हो गए। होश आने पर पीड़ित ने अपने घर पहुंच घटना की जानकारी दी। पीड़ित के बेटे ने तुरंत पीसीआर काल की और घटना स्थल पर पहुंची पुलिस ने कुछ दूरी पर ही तीनों आरोपितों को पकड़ लिया। संजय पार्क बलजीत नगर पटेल नगर निवासी 50 वर्षीय मोहर मिश्रा की बेटी की अप्रैल में शादी होनी है। रविवार को शाम लगभग चार बजे बेटी की शादी के कार्ड बांटने के लिए घर से निकले घर से कुछ दूरी पर ही तीन लड़कों ने उन्हें पीछे से आकर पकड़ लिया। एक ने उनका गला दबाया और बाकि दोनों ने उन्हें मारना शुरू कर दिया। जिससे वह नीचे गिर गए । आरोपित उनकी जेब से हजार रुपये और उनका आधार कार्ड निकाल कर फरार हो गए। होश आने पर अपने घर पहुंच घटना की जानकारी दी, जिस पर उनके बेटे राजू मिश्रा ने तुरंत पीसीआर कॉल की। पुलिस ने घटना स्थल पर पहुंच मौका मुआयना किया। घटना स्थल से कुछ दूरी पर पीड़ित को तीनों आरोपित दीवार की साइड में छुपकर खडे़ दिखाई दिए। जिस पर पीड़ित ने पुलिस को इसके बारे में बताया और पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। तीनों आरोपितों की पहचान धर्मेश निवासी बलजीत नगर, राम शंकर गिरी निवासी आनंद पर्वत और राहुल निवासी आनंद पर्वत हुई। तीनों आरोपित नशे के आदि है और नशे की लत पूरी करने के लिए इस वारदात को अंजाम दिया था।

ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव