नीदरलैंड के पूर्व पीएम-पत्नी की इच्छा-मृत्यु
द हेग । नीदरलैंड के पूर्व प्रधानमंत्री ड्राइस वेन एग्त और पत्नी यूजीन (दोनों की उम्र 93 साल) ने सोमवार को कानूनी तौर पर इच्छा मृत्यु (एक्टिव यूथेनेसिया) के जरिए प्राण त्यागे। दोनों लंबे वक्त से बीमार थे। डॉक्टरों की मदद से दोनों ने अंतिम सांस ली और आखिरी वक्त तक ये एक दूसरे का हाथ थामे हमसफर ही बने रहे। नीदरलैंड की एक कानूनी अधिकार संस्था के मुताबिक- इन्हें बिल्कुल आसपास की कब्रों में दफना दिया गया। एग्त पत्नी यूजीन को बहुत चाहते थे। कुछ साल पहले यूजीन ने कहा था- वो आज भी मुझे माय गर्ल कहते हैं।

धान बोनस और समर्थन मूल्य को लेकर आमने-सामने सत्ता और विपक्ष
जादू-टोने के शक में युवक ने की बुजुर्ग महिला की हत्या
ईरान-इजराइल संघर्ष के चलते यात्रा प्रभावित, दुबई में फंसे उज्जैन के महाकाल पुजारी
Pakistan Team: क्या पाकिस्तानी खिलाड़ियों पर लगा 50-50 लाख का जुर्माना? टी20 विश्वकप से बाहर होने पर PCB सख्त