शादी का झांसा देकर किया देहशोषण
जयपुर । राजस्थान में महिलाओं पर हो रहे अपराध बढ़ते ही जा रहे है। यहां आए दिन किसी न किसी महिला के साथ दुष्कर्म की वारदात सामने आ रही है। जयपुर में एक युवती से रेप का मामला सामने आया है। आरोपी बॉयफ्रेंड ने युवती से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। युवती के विरोध करने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने शादी करने का वादा किया। शादी का झांसा देकर आरोपी बॉयफ्रेंड उसका देहशोषण करता रहा। पीडि़ता के शादी का दबाव बनाने पर आरोपी बॉयफ्रेंड ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। धोखे के अहसास होने पर पीडि़ता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि गंगापुर सिटी निवासी एक युवती (25) ने रिपोर्ट दर्ज करवाई है। युवती ने शिकायत में बताया कि वह प्रताप नगर स्थित अपार्टमेंट में रहती है। 3 महीने पहले उसकी मुलाकात करौली निवासी योगेश से हुई थी। बातचीत के दौरान दोनों में दोस्ती हो गई। आरोप है कि आरोपी योगेश ने बहला-फुसलाकर उसका दुष्कर्म किया। युवती के विरोध करने पर आरोपी योगेश ने शादी करने का वादा किया। फिर शादी का झांसा देकर आरोपी ब्यॉयफ्रेंड ने कई महीनों तक उसका देहशोषण करता रहा। युवती के शादी करने का दबाव बनाने पर आरोपी ब्वॉयफ्रेंड ने उसके साथ मारपीट कर जान से मारने की धमकी दी। धोखे के अहसास होने पर पीडि़ता ने आरोपी बॉयफ्रेंड के खिलाफ प्रताप नगर थाने में रिपोर्ट दर्ज करवाई है। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प