फर्जीवाड़े में शामिल महिला अरबपति कोयंबटूर से गिरफ्तार
नोएडा पुलिस टीम ने 15 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के जीएसटी फ्रॉड के मामले में रविवार को बड़ी कार्रवाई की है। पुलिस ने फर्जीवाड़े में शामिल महिला अरबपति कोयंबटूर से गिरफ्तार किया है। मामले में अब तक कई अरबपति कारोबारियों की गिरफ्तारी हो चुकी है।जानकारी के मुताबिक, इस मामले में 40 से ज्यादा आरोपियों की अब तक गिरफ्तारी हो चुकी है। साथ ही 33 आरोपियों के खिलाफ गैंगस्टर की कार्रवाई भी की गई है। इससे पहले पुलिस ने तीन तीन अरबपति कारोबारियों को गिरफ्तार किया था। तीनों पर 25-25 हजार रुपये का इनाम था। तीनों कारोबारी बीते नौ माह से फरार चल रहे थे। 10 अप्रैल को दिल्ली के तिलक नगर निवासी कारोबारी तुषार गुप्ता को उसके कार्यालय से गिरफ्तार किया था।नोएडा पुलिस ने वर्ष 2023 में देशभर में चल रहे जीएसटी फ्रॉड का खुलासा किया था। डीसीपी क्राइम शक्ति मोहन अवस्थी ने बताया था कि करोड़पति कारोबारी तुषार का दिल्ली समेत अन्य शहरों में मेटल और पैकेजिंग का कारोबार है। मामले में कोतवाली सेक्टर 20 में मुकदमा दर्ज किया गया था। तुषार को पहले जीएसटी की टीम भी गिरफ्तार कर चुकी है। दो माह तक जेल में रहने के बाद उसे जमानत मिल गई थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प