अवैध खनन पर 20 लाख से अधिक का जुर्माना
हनुमानगढ़ । हनुमानगढ़ जिले में खनिजों के अवैध खनन, निर्गमन, भण्डारण की रोकथाम के लिये खान विभाग, राजस्व, वन, परिवहन एवं पुलिस विभाग 31 जनवरी तक विशेष अभियान चला रहा है। जिले में इसके लिए 4 दलों का गठन किया गया है।
सहायक खनिज अभियंता एस सी अग्रवाल ने बताया कि 20 जनवरी को तहसील पल्लू व पीलीबंगा क्षेत्र में खनिज जिप्सम के अवैध खनन के 3 प्रकरण बनाए गए। एक प्रकरण में जेसीबी, ट्रैक्टर के विरुद्ध कार्यवाही करते हुए मौके पर 1 लाख 63 हजार 400 रूपए जुर्माना राशि वसूल की गई व 1 प्रकरण में एफआईआर दर्ज कराने की कार्यवाही की जा रही है।
खान विभाग, पुलिस थाना, हनुमानगढ़ टाउन व परिवहन विभाग की टीम द्वारा खनिज सिलिका के सेण्ड के 2 ट्रोला वाहनों को जब्त करते हुए मौके पर 3 लाख 54 हजार व परिवहन विभाग द्वारा ओवरलोड का चालान राशि 70 हजार0 वसूल की गई। अभियान अवधि में अभी तक अवैध खनन के 5 व अवैध परिवहन के 10 व अवैध स्टॉक के 5 प्रकरण बनाए गए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प