दिल्ली की गांधी नगर मार्केट में लगी आग
नई दिल्ली । गांधी नगर मार्केट में रविवार रात भीषण आग लग गई। आग के कारण कपड़े की चार दुकानें जलकर खाक हो गई। आग की सूचना मिलते ही दमकल की छह गाड़ियां मौके पर पहुंची। खबर लिखे जाने तक आग बुझाने का काम जारी था। शार्ट सर्किट को आग का कारण माना जा रहा है। दमकल विभाग ने बताया की रविवार रात नौ बजे सूचना मिली थी कि गांधी नगर स्थित अशोका गली में दो मंजिला भवन में आग लगी है। उसमें कपड़े की कई दुकानें बनी हुई हैं। आग मकान के भूतल पर बनी दुकान में लगी थी, आग बढ़ते बढ़ते ऊपरी मंजिल पर पहुंच गई। देखते ही देखते उस दुकान के आसपास दुकानों में भीषण आग लग गई। गनीमत रही आग उस वक्त लगी जब मार्केट की दुकानें सब बंद हो गई थी।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प