राज्यपाल मिश्र ने मेहंदीपुर बालाजी के दर्शन किए
जयपुर । राज्यपाल कलराज मिश्र मेहंदीपुर बालाजी पहुंचे। वहां उन्होंने मुख्य मंदिर में बालाजी के दर्शन कर देश और प्रदेशवासियों की समृद्धि, संपन्नता और खुशहाली की कामना की। राज्यपाल ने मेंदीपुर बालाजी स्थित श्री राम मंदिर में भी पूजा अर्चना की। इसके बाद उन्होंने वहीं मेहंदीपुर बालाजी ट्रस्ट की ओर से अयोध्या में 22 जनवरी को रामलला प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर भेजे जाने हेतु महाप्रसाद के रूप में 51 हजार किलो वजन के ढाई लाख देशी घी के लड्डू के ट्रक भी झंडी दिखाकर रवाना किए। इस अवसर पर सांसद श्री घनश्याम तिवाड़ी भी उपस्थित थे। ट्रस्ट द्वारा महाप्रसाद के साथ एक लाख राम नाम के दुपट्टे और दो हजार कंबल भी अयोध्या भेजे गए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प