राज्यपाल ने कहा, दूर दृष्टि वाले मानव मूल्यों से जुड़े थे रतन टाटा
जयपुर । राज्यपाल हरिभाऊ बागडे ने देश के सुप्रसिद्ध उद्योगपति श्री रतन टाटा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। बागडे ने अपने शोक संदेश में कहा कि उनका निधन अपूरणीय क्षति है। राज्यपाल ने कहा कि राष्ट्रीयता से जुड़े रतन टाटा ने भारतीय उद्योग जगत में अपनी मौलिक दृष्टि से देश को वैश्विक पहचान दी। उन्होंने स्व. टाटा के औद्योगिक और सामजिक सरोकारों को स्मरण करते हुए कहा कि वह दूर दृष्टि वाले उद्यमिता को बढ़ावा देने वाले लोकप्रिय उद्यमी थे। राज्यपाल ने ईश्वर से पुण्यात्मा की शांति और परिजनों को यह दु:ख सहन करने की शक्ति प्रदान करने की कामना की है।

श्रीमद भागवत कथा में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री शुक्ल
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने मध्यप्रदेश की खिलाड़ी बिटिया की सुरक्षित स्वदेश वापसी के लिए किए प्रयास
हर आंगन में सुख, शांति और समृद्धि के नए रंग बिखेरता है होली का उत्सव: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
गेहूं उपार्जन प्रक्रिया में किसानों को ना हो कोई परेशानी : मुख्यमंत्री डॉ. यादव