राजस्थान में गर्मी बढ़ी
जयपुर । राजस्थान में गर्मी बढ़ गयी है। हालाकि मानसून की विदाई भी जारी है। जैसलमेर, आंशिक बाड़मेर, जोधपुर जिले से अब मानसून गंगानगर, हनुमानगढ़, बीकानेर, चूरू, जालोर, पाली और सिरोही के कुछ हिस्सो से विदा हो गया है। राजस्थान के करीब आधे हिस्से से मानसून की विदाई हो गई है।
मानसून की विदाई के साथ प्रदेश में गर्मी भी तेज हो गई। बीकानेर, जैसलमेर में दिन का तापमान 40 डिग्री सेल्सियस से ऊपर है। मौसम विशेषज्ञों का कहना है कि राजस्थान के पूर्वी और दक्षिण हिस्सों में बारिश का दौर फिर शुरू होगा। जो कई दिनों तक जारी रह सकता है। बारिश के इस दौर के बाद पूर्वी राजस्थान से भी मानसून चला जाएगा। 26 सितंबर को प्रदेश के 11 जिलों में बारिश का अलर्ट है।

दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉
उज्जैन की कांता गोयल की मिसाल, 100 बच्चों का भविष्य किया रोशन
मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
मंत्री के जवाब से गर्माया सदन, राशन दुकान आवंटन को लेकर विपक्ष ने किया हंगामा