पश्चिम एशिया हालात का असर, अंतरराष्ट्रीय यात्रा प्रभावित
जोधपुर|ईरान और इजरायल के बीच बढ़ते तनाव का असर अब भारत के लोगों पर भी पड़ता दिखाई दे रहा है। राजस्थान के जोधपुर के करीब 120 लोग इस समय दुबई में रुके हुए हैं। ये सभी लोग जोधपुर के सूरसागर स्थित रामद्वारा से अमृतराम महाराज के साथ कथा श्रवण के लिए दुबई गए थे महाराज की कथा 24 से 28 फरवरी तक दुबई में आयोजित की गई थी, जिसमें बड़ी संख्या में प्रवासी भारतीयों के साथ भारत से गए लोगों ने भाग लिया। कथा का आयोजन सेवेन सी होटल दुबई में हुआ था।शनिवार को कथा के समापन के बाद सभी लोग भारत लौटने के लिए दुबई एयरपोर्ट पहुंचे थे। उनकी फ्लाइट शनिवार रात करीब एक बजे निर्धारित थी। इसी दौरान पश्चिम एशिया में हालात अचानक तनावपूर्ण हो गए। इजरायल और ईरान के बीच सैन्य टकराव की स्थिति को देखते हुए सुरक्षा कारणों से दुबई एयरपोर्ट पर उड़ानों के संचालन को अस्थायी रूप से प्रभावित किया गया।एयरपोर्ट पर मौजूद सुरक्षा एजेंसियों ने एहतियातन यात्रियों को वापस होटल भेज दिया। इसके बाद से सभी लोग होटल में ही ठहरे हुए हैं। फिलहाल फ्लाइट सेवाएं सामान्य रूप से कब शुरू होंगी, इसे लेकर स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। इस अनिश्चितता ने यात्रियों और उनके परिजनों की चिंता बढ़ा दी है।दुबई में रुके लोगों का कहना है कि वे धार्मिक यात्रा के उद्देश्य से गए थे और उन्हें इस बात का अंदेशा नहीं था कि क्षेत्रीय तनाव का असर उनकी वापसी यात्रा पर पड़ेगा। लगातार मिल रही युद्ध संबंधी खबरों से वे मानसिक रूप से चिंतित हैं।उधर जोधपुर में उनके परिजन लगातार संपर्क में हैं और सुरक्षित वापसी की प्रार्थना कर रहे हैं। सभी की निगाहें हालात सामान्य होने और उड़ान सेवाएं बहाल होने पर टिकी हुई हैं, ताकि वे सकुशल भारत लौट सकें।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प