पांच से अधिक लोग घायल,अनियंत्रित होकर कार पलटी
बीकानेर जिले के नाल थाना क्षेत्र में शनिवार सुबह एक सड़क हादसा हो गया। अपने किसी रिश्तेदार के गमी में शामिल होने जा रहे लोगों की कार अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गई। इस सड़क दुर्घटना में आधा दर्जन लोग घायल हो गए, घायलों में कुछ की स्थिति नाजुक बताई जा रही है।
वहीं, हादसे में घायल हुए अन्य लोगों का पीबीएम अस्पताल के ट्रॉमा सेंटर में उपचार चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, कार में सवार सभी लोग सुबह अपने किसी रिश्तेदार के गमी में शामिल होने कोलायत के भोजूसर जा रहे थे। बच्छासर के पास कार अनियंत्रित होकर पलट गई।
गाड़ी पलटते ही चीख-पुकार मच गई। गाड़ी पलटी हुई देखकर ग्रामीण भी दौड़कर मौके पर पहुंच गए और घायलों को गाड़ी से बाहर निकाला और पीबीएम अस्पताल पहुंचाया। जहां उनका इलाज जारी है। फिलहाल घायलों में दो की स्थिति नाजुक बताई जा रही है। विमला, लक्षिता, विमला देवी, शोभा, सरोज और रामकुमार घायल हुए हैं।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प