तख्तापलट के बाद नया अध्याय, श्रीलंका में चुनावी प्रक्रिया की शुरुआत
श्रीलंका के लिए आज काफी महत्वपूर्ण दिन है, क्योंकि राष्ट्रपति चुनाव के लिए आज मतदान शुरू हो गया। 2022 में सबसे खराब आर्थिक मंदी के बाद श्रीलंका की सरकार को जनता के गुस्सा सामना करना पड़ा था। राष्ट्रपति चुनाव के लिए 38 प्रत्याशी मैदान में हैं।
2022 के बाद श्रीलंका में यह पहला चुनाव
मुख्य मुकाबला वर्तमान राष्ट्रपति रानिल विक्रमसिंघ, विपक्ष के नेता साजिथ प्रेमदासा और वामपंथी नेता अनुरा कुमारा दिसानायके के बीच है। वर्ष 2022 के आर्थिक संकट के बाद श्रीलंका में यह पहला चुनाव है।
चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किए जाएंगे
शनिवार को सुबह सात बजे से शाम पांच बजे तक वोट डाले जाएंगे। वोट 13,400 से अधिक मतदान केंद्रों पर डाले जाएंगे। इस चुनाव में लगभग 1.7 करोड़ पंजीकृत मतदाता मतदान करने के पात्र हैं। चुनाव परिणाम रविवार को घोषित किए जाएंगे।
विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में पदभार संभाला था
75 वर्षीय विक्रमसिंघे ने जुलाई 2022 में पदभार संभाला था, जब गंभीर वित्तीय संकट के कारण व्यापक विरोध प्रदर्शन के बाद उनके पूर्ववर्ती गोटबाया राजपक्षे को देश छोड़कर भागना पड़ा था और बाद में इस्तीफा देना पड़ा था। संसद ने विक्रमसिंघे को नवंबर 2019 में निर्वाचित राजपक्षे द्वारा रिक्त किए गए शेष पांच वर्ष के कार्यकाल के लिए चुना।

मध्य प्रदेश में सड़क प्रोजेक्ट्स पर संकट, CAG ने बताई मंजूरी प्रक्रिया की खामियां
होली सुरक्षा को लेकर अभियान, 50 से अधिक असामाजिक तत्वों पर कार्रवाई
‘हर इमारत में बंकर’, इज़रायल से रीवा निवासी ने साझा किए अनुभव
ईरान मुद्दे पर विपक्ष-सत्ता में तकरार, राहुल गांधी को घेरा गया
संजय राउत का बड़ा खुलासा, नंबरों की कमी से प्रियंका चतुर्वेदी को नहीं मिल पाया टिकट
खामेनेई को अंतिम सलाम के बीच ईरान का इस्राइल को सख्त संदेश