अब अमूल दूध पिएंगा अमेरिका
नई दिल्ली । भारत की प्रमुख डेयरी कंपनी अमूल ने बिजनेस की दुनिया में एक और कामयाबी हासिल कर ली है। भारतीय मूल की ये कंपनी अब अमेरिका में दूध का कारोबार करेगी। अमूल ने अमेरिका में फ्रेश मिल्क प्रोडक्ट लॉन्च करने का प्लान बना रही है, जिसे लेकर गुजरात की इस कंपनी ने अमेरिका के पूर्वी तट और मध्यपश्चिमी बाजारों में फ्रेश मिल्क बेचने के लिए मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन के साथ डील की है।
गुजरात को-ऑपरेटिव मिल्क मार्केटिंग फेडरेशन के मैंनेजिंग डायरेक्टर जयेन मेहता ने कहा कि मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अमूल अमेरिका में फ्रेश मिल्क प्रोडक्ट लॉन्च करेगी। उन्होंने कहा कि हमने संयुक्त राज्य अमेरिका में 108 साल पुरानी डेयरी सहकारी संस्था के साथ समझौता किया है। मिशिगन मिल्क प्रोड्यूसर्स एसोसिएशन की डील का ऐलान 28 मार्च को हुई सालाना बैठक में की गई।

'सैयारा' के बाद अहान पांडे को झेलनी पड़ी थी काफी मुश्किलें, एक्टर ने किया खुलासा; कहा- ‘शरीर पूरी तरह जीरो
‘पंचायत’ फेम इस एक्टर को नहीं पहचान पाएंगे आप, ‘डालिंब’ का फर्स्ट लुक देखकर फैंस के उड़े होश
भारतीय नाविकों की मौत के बाद डीजी शिपिंग ने जारी की एडवाइजरी, सतर्कता बरतने के दिए निर्देश
पाकिस्तान से जुड़े रंग और रस्में: झंग बिरादरी की 120 साल पुरानी होली-रामलीला परंपरा
सुख-समृद्धि की कामना से अग्नि पर कदम, सिरोही की सदियों पुरानी परंपरा
दुकान के ताले तोड़कर नकदी और सामान पार