भ्रष्टाचार को लेकर अब भजनलाल शर्मा ने बोल दी ये बड़ी बात
जयपुर। राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने मंगलवार को हरियाणा में भाजपा उम्मीदवार के समर्थन में लोकसभा चुनाव के लिए प्रचार किया। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से दी है। उन्होंने ट्वीट कर जानकारी दी कि हरियाणा की जनता को है मोदी की गारंटी पर भरोसा। हरियाणा प्रवास के दौरान बहादुरगढ़ में रोहतक लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी अरविंद शर्मा के समर्थन में आयोजित जनसभा में देवतुल्य जनता-जनार्दन का स्नेह व आशीर्वाद प्राप्त करते हुए भाजपा के पक्ष में अधिकाधिक मतदान करने की अपील की।
विकसित भारत के संकल्प को साकार करने हेतु सभा में उमड़े इस ऐतिहासिक जनसैलाब का भाजपा के प्रति उत्साह व उमंग से स्पष्ट है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र के नेतृत्व में आगामी लोकसभा चुनाव में प्रचंड बहुमत से हर बूथ पर कमल खिलने व अबकी बार 400 पार का संकल्प सिद्ध होने जा रहा है।
2014 के बाद इस देश में जो काम हुआ है वह आपके सामने है
देश की गरीब कल्याण की योजनाओं से लेकर के, देश के विकास से लेकर के, देश की सीमाओं की सुरक्षा से लेकर के और दुनिया में बढ़ते हुए गौरव से लेकर के 2014 के बाद इस देश में जो काम हुआ है वह आपके सामने है।
2014 के बाद कोई आतंकवादी हमला हुआ है क्या?

उन्होंने कहा कि क्या 2014 के बाद कोई आतंकवादी हमला हुआ है क्या? कोई भ्रष्टाचार हुआ है क्या? आपने देखा था कि इस हरियाणा में किस तरीके से भ्रष्टाचार होते थे। देश के अंदर किस तरीके से भ्रष्टाचार होते थे, लेकिन 2014 के बाद आपने एक भी भ्रष्टाचार नहीं देखा होगा।

पैदल यात्रियों की सुरक्षा पर जोर, रेखा गुप्ता ने फुट ओवर ब्रिज का शिलान्यास किया
महाराष्ट्र में ट्रक ऑपरेटरों का आंदोलन, किराया दरों और टैक्स पर विवाद
नीतीश कुमार का राजनीतिक इतिहास: छात्र राजनीति से मुख्यमंत्री तक
एसबीआई का मेगा भर्ती अभियान, चेयरमैन बोले- हर साल 16000 नए कर्मचारियों को जोड़ने का लक्ष्य
बीकानेर कोर्ट में बम धमकी से अफरातफरी, सुरक्षा एजेंसियां अलर्ट
फैशन स्टेटमेंट था या कोई धार्मिक वजह, क्यों विजय-रश्मिका के वेडिंग रिसेप्शन में नंगे पैर पहुंचे राम चरण?