तारातला संयंत्र के स्थायी कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना स्वीकार की
रोजमर्रा के उपभोग का सामान बनाने वाली (एफएमसीजी) कंपनी ब्रिटानिया इंडस्ट्रीज लिमिटेड के कोलकाता के तारातला कारखाने के सभी स्थायी कर्मचारियों ने स्वैच्छिक सेवानिवृत्ति योजना (वीआरएस) स्वीकार कर ली है।कंपनी के एक अधिकारी ने सोमवार को बताया कि संयंत्र के सभी स्थायी कर्मियों द्वारा वीआरएस स्वीकार किये जाने से कंपनी के कारोबारी परिचालन पर कोई खास असर नहीं पड़ेगा।कंपनी ने हाल ही में तारातला संयंत्र के सभी स्थायी कर्मचारियों के वीआरएस स्वीकार करने की जानकारी शेयर बाजार को दी थी।तारातला संयंत्र देश में ब्रिटानिया के सबसे पुराने बिस्कुट विनिर्माण संयंत्रों में से एक है। यह जमीन सात दशक से भी अधिक समय पहले तत्कालीन कोलकाता पोर्ट ट्रस्ट (अब श्यामा प्रसाद मुखर्जी पोर्ट ट्रस्ट) ने कंपनी को पट्टे पर दी थी।

पवन सिंह को पत्नी ज्योति सिंह ने दी शादी की सालगिरह की शुभकामनाएं, सुलह के संकेत
शादी की सालगिरह पर अल्लू अर्जुन का रोमांटिक पोस्ट, पत्नी स्नेहा संग फोटो शेयर
टीएस सिंहदेव के ‘जय-वीरू’ बयान पर विजय शर्मा का पलटवार
किसानों को लेकर कांग्रेस का सरकार पर वार, जीतू पटवारी ने उठाए सवाल
तेज रफ्तार ट्रक ने बस को मारी टक्कर, बलौदाबाजार में 4 लोगों की गई जान
ग्रामीणों ने रोकी गाय चोरी, चोरों ने बोतलें फेंककर दी धमकी