पीएम मोदी 12 को जैसलमेर दौर पर
जयपुर । लोकसभा चुनाव 2024 को लेकर पीएम मोदी प्रचार प्रसार को धार देने में जुट गए है इसी बीच मोदी का एक फिर राजस्थान दौरा बना गया है। पीएम मोदी 12 मार्च को जैसलमेर दौरे पर आएंगे. वो भारतीय सेना के पराक्रम को देखने आ रहे है. जहां पोकरण फिल्ड फायरिंग रेंज में भारत शक्ति युद्धाभ्यास का हिस्सा बनेंगे।
मोदी भारतीय सेना के जवानों में जोश भरेंगे युद्धाभ्यास में चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ जनरल अनिल चौहान सहित तीनों सेनाओं के टॉप अधिकारी हिस्सा लेंगे. फिल्ड फायरिंग रेंज में स्वदेशी हथियारों की क्षमता का परीक्षण किया जाएगा इस युद्धाभ्यास में आत्मनिर्भर भारत की झलक दिखाई देगी भारत शक्ति युद्धाभ्यास में तेजस लड़ाकू विमान, के-9 आर्टिलरी गन, स्वदेशी ड्रोन, पिनाका मल्टी-बैरल रॉकेट लॉन्चर्स और कम दूरी की मिसाइलों की ताकत देखने को मिलेगी. देश के पश्चिमी छोर से प्रधानमंत्री का दौरा महत्वपूर्ण होगा।

कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की