जयपुर में फरारी काट रहे 2 बदमाशों को पुलिस ने पकड़ा
जयपुर । राजस्थान के जयपुर में हत्या के दो आरोपी पिछले कुछ दिनों से जयपुर में फरारी काट रहे थे। जब जिला स्पेशल शाखा पश्चिम पुलिस को हत्यारों के बारे में सूचना मिली तो हरमाड़ा पुलिस ने चिन्हित स्थान पर दबिश दी। दबिश के दौरान 2 बदमाशों को इसकी भनक लग गई तो वे भाग गये। एक बदमाश पकड़ा गया। 2 बदमाशों के पैरों में गंभीर चोट लगी तो पुलिस ने पीछा करके उन्हें भी दबोच लिया। इसके बाद 3 बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया कर लिया है।
हरमाड़ा थाना प्रभारी दिलीप सिंह ने बताया कि डीएसटी से सूचना मिलने के बाद घेराबंदी करके एक मकान में दबिश दी थी। इस दौरान दो बदमाश एक ऊंची दीवार कूदकर भागने लगे। दीवार से कूदने के दौरान आकाश बंजारा और उर्वेश मीणा के पैरों में गंभीर चोटें लग गई। दोनों को कांवटिया अस्पताल ले जाया गया। कांवटिया में प्राथमिक उपचार के बाद एसएमएस रेफर कर दिया जहां दोनों बदमाशों को भर्ती कराया गया है।

ग्रामीण प्रतिभाओं के प्रोत्साहन के लिए दी जाएगी हर संभव मदद : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बिहान से बदल रहा ग्रामीण परिवेश, पुष्पा बनी लखपति दीदी
कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव