शादी का झांसा देकर पुलिस आरक्षक ने किया विधवा महिला के साथ दुष्कर्म
रायगढ़। जिले में पुलिस आरक्षक द्वारा दुष्कर्म किए जाने का मामला सामने आया है। जिसमें पीड़िता की शिकायत के बाद मामले में पुलिस ने अपरार्ध दर्ज कर लिया है। घटना भुपदेवपुर थाना क्षेत्र का है। मिली जानकारी के मुताबिक भूपदेवपुर थाना क्षेत्र में पदस्थ आरक्षक विजय कुमार पटेल 30 साल गांव की 36 वर्षीय विधवा महिला के साथ परिचय बनाया और इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध हो गया। इसके बाद करीब वह शादी का झांसा देकर 4-5 माह से उसके साथ दुष्कर्म कर रहा था। विधवा महिला बार बार शादी के लिए कहती तो वह टालमटोल कर देता। बाद में उससे बातचीत बंद कर दिया। जिसके बाद महिला मामले को समझ गई और इसकी लिखित शिकायत करीब सप्ताह भर पहले खरसिया एसडीओपी के पास की।
अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया
मामले में जांच किया गया और जांच को सही पाया गया। ऐसे में आरोपी विजय के खिलाफ पीड़िता की रिपोर्ट पर भूपदेवपुर पुलिस ने दुष्कर्म का अपराध कायम कर मामले को विवेचना में लिया है। बताया जा रहा है कि पीड़िता के पति की मृत्यु कुछ साल पहले हो गई थी और वह अपनी 16 वर्षीय बेटी के साथ रहती थी। आरक्षक विजय भी शादी शुदा था और उसकी भी दो बेटी है। भूपदेवपुर थाना आरक्षक विजय कुमार पटेल करीब साल भर से पदस्थ था। इसी दौरान उसका जान पहचान विधवा महिला से हुआ और दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।

वन रक्षक भर्ती में आरक्षण नियमों की अनदेखी, विभाग ने वापस लिया विज्ञापन
वैश्विक तनाव के बीच जयशंकर का संदेश- कोई देश सर्वोच्च नहीं
UPSC 2025 में एमपी का दम, 43 कैंडिडेट्स सफल; ईशान भटनागर 5वीं रैंक पर
रंग और संगीत में डूबी खाकी, पुलिस लाइन में अफसरों के ठुमके
भूपेश बघेल बोले- ‘नीतीश कुमार को पहले नेता बनाया, अब धक्का देकर बाहर किया’
कूलर फैक्ट्री में लगी आग से मचा हड़कंप, 40 दमकलों ने चार घंटे में बुझाई लपटें