पीएचईड़ी कार्यालयों में प्रतिदिन होगी जन सुनवाई
जयपुर । पेयजल संबंधी समस्याओं के निस्तारण के लिए जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग के मुख्यालय सहित समस्त रीजनल, सर्किल एवं खंड कार्यालयों में प्रतिदिन सुबह जन सुनवाई होगी। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी मंत्री कन्हैया लाल चौधरी के निर्देशों के बाद विभाग ने इस संबंध में परिपत्र जारी कर दिया है।
शासन सचिव, पीएचईड़ी डॉ. समित शर्मा ने बताया कि जन सुनवाई कार्य दिवसों में प्रतिदिन सुबह 10 से 11 बजे के बीच होगी। जन सुनवाई में जल भवन मुख्यालय स्थित विभिन्न कार्यालयों में मुख्य अभियंता, अतिरिक्त मुख्य अभियंता एवं अधीक्षण अभियंता स्तर के अधिकारी, क्षेत्रीय कार्यालयों में अतिरिक्त मुख्य अभियंता स्तर, वृत्तीय कार्यालयों में अधीक्षण अभियंता स्तर, खंड कार्यालयों में अधिशाषी अभियंता स्तर, उपखंडीय कार्यालयों में सहायक अभियंता स्तर एवं चौकी कार्यालयों में कनिष्ठ अभियंता स्तर के अधिकारी कार्यालय में आए आमजन से मिलकर उनकी समस्याओं का निराकरण करेंगे।

प्रदेश में नियमों की अनदेखी, अवैध निर्माण पर CAG का खुलासा
मणिपुर में तीन उग्रवादी गिरफ्तार, हथियार भी जब्त
किसानों के मुद्दे पर आक्रामक हुए जीतू पटवारी, सीएम को लिखी चिट्ठी
सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश, संवेदनशील स्थलों पर बढ़ाई निगरानी
जल्द टेंडर प्रक्रिया शुरू होने की उम्मीद, निर्माण कार्य को लेकर तैयारियां तेज