मतदाता सूचियों के लंबित आवेदनों का जल्द निपटारा करे
जयपुर । मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने प्रदेश के 7 जिलों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ आगामी उपचुनाव की तैयारियों के संबंध में बैठक की। बैठक में मतदाता सूचियों से संबंधित लंबित आवेदनों के निस्तारण, अलवर जिले में ईवीएम मशीनों के प्रथम स्तरीय जांच और सहायक मतदान केंद्रों के प्रस्ताव, सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति एवं प्रशिक्षण आदि प्रक्रिया जल्द पूरी करने के निर्देश दिए हैं।
महाजन ने दौसा, झुंझुनू, टोंक, नागौर, उदयपुर, डूंगरपुर और अलवर जिलों की एक-एक रिक्त विधानसभा सीट पर उपचुनाव के लिए जिला निर्वाचन अधिकारियों, उप जिला निर्वाचन अधिकारियों, मतदाता रजिस्ट्रीकरण अधिकारियों और सहायक निर्वाचन अधिकारियों सहित चुनाव प्रक्रिया से जुड़े अधिकारियों के साथ उपचुनाव के लिए तैयारियों की वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से विस्तृत समीक्षा की। इन सीटों पर उपचुनाव के लिए भारत निर्वाचन आयोग द्वारा आगामी दिनों में चुनाव कार्यक्रम घोषित किया जाना है।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि उपचुनाव का कार्यक्रम घोषित होने से पूर्व ही सभी तैयारियां पूरी कर ली जाएं। उन्होंने सभी विधानसभा क्षेत्रों में मतदाता सूचियों में नाम जोडऩे और संशोधन से जुड़े आवेदनों को जल्द निस्तारित करने के निर्देश दिए. उन्होंने कहा कि इसके लिए संबंधित क्षेत्र के बूथ लेवल अधिकारी से लेकर रजिस्ट्रीकरण अधिकारी तक विशेष प्रयास करें और संबंधित जिला निर्वाचन अधिकारी इस कार्य की निगरानी करें।महाजन ने कहा कि जिन मतदान केंद्रों पर 1,500 से अधिक मतदाता होने की संभावना है, वहां सहायक मतदान केंद्र स्थापित करने की कार्यवाही करें। श्री महाजन ने यह भी निर्देशित किया गया कि मतगणना स्थल भी उन शिक्षण संस्थाओं में बनाए जाएं, जहां संस्थान में पढ़ाई का कार्य बाधित नहीं हो।

जियोपॉलिटिक्स समिट की शुरुआत Narendra Modi के हाथों, फिनलैंड के राष्ट्रपति Alexander Stubb बनेंगे चीफ गेस्ट
छत्तीसगढ़ में रेलवे रूट प्रभावित, 13 ट्रेनें 3 दिन के लिए रद्द
दिल्ली मेट्रो में सालाना 14,000 कर्मियों की भर्ती, सुरक्षा में होगा सुधार
भूटानी न्यायपालिका में डिजिटल सुधार की आवश्यकता, जस्टिस Surya Kant ने किया सुझाव
शादी के बंधन में बंधे Arjun Tendulkar, Sania Chandok के साथ Mumbai में रचाई शादी 🎉