राजस्थान में फिर कहर बरपाएगी बारिश
जयपुर । राजस्थान में सर्दी से मामूली राहत जरूर मिली है लेकिन प्रदेश के कई जिलों में न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस से नीचे है। वैसे पतझड़ का फाल्गुन महीना आधा निकल चुका है। फिर भी अभी तक कई जिलों में लोगों को सर्दी से बचने के लिए रजाई का सहारा लेना पड़ रहा है। एक के बाद एक लगातार एक्टिव हुए पश्चिमी विक्षोभ के कारण इस बार मौसम में परिवर्तन ज्यादा हुआ है। पिछले एक महीने में करीब 4 पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हुए हैं। इससे प्रदेश के कई जिलों में हल्की और तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई। आकाशीय बिजली गिरने से 6 लोगों की मौत भी हो चुकी है। अब मौसम बदलने के कारण उत्तरी दिशाओं से आने वाली सर्द हवाओं का आगमन जारी है। पाकिस्तान की ओर से भी लगातार ठंडी हवाएं आ रही हैं जिसका असर पूरे प्रदेश में देखा जा रहा है। मौसम विभाग के मुताबिक 10 से 12 मार्च के बीच एक और नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होने की संभावना है। इसकी स्थिति फिलहाल कमजोर है। इसकी वजह से प्रदेश के कई जिलों में बादलों की आवाजाही रहने की संभावना है। कहीं कहीं हल्की बारिश भी हो सकती है।

कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की