नशीला पदार्थ पिला नाबालिग से किया रेप
अजमेर । यहां के अलवर गेट थाना क्षेत्र में एक नाबलिग से रेप का मामला सामने आया है। पीड़िता ने डिस्कॉम में कार्यरत एक कर्मचारी पर शादी का झांसा देकर उसके बालिक होने तक रेप करने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने थाने में इसकी शिकायत दी है। पुलिस ने पोक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार थाने पर एक पीड़िता ने केस दर्ज करवाया है। जिसमें उसने कहा कि 2016 में वह 10वीं क्लास में पढ़ती थी। जब उसके ननिहाल के पड़ोस में रहने वाला युवक उससे हंसी मजाक करता था। 2016 में पड़ोसी युवक उसके माता-पिता के निकलने के बाद घर पर आया और कहा कि वह उसके 10वीं बोर्ड के इंपोर्टेंट प्रश्न पेपर लेकर आया है। फिर उसे पानी लाने के लिए भेजा। पीड़िता ने पुलिस को कहा कि आरोपी उस समय अपने साथ एक कोल्ड ड्रिंक की बोतल भी लाया था। आरोपी ने उसे कोल्ड ड्रिंक पीने के लिए दी थी। आरोपी की कोल्ड ड्रिंक को पीने के बाद वह बेहोश हो गई। फिर आरोपी ने उसके साथ रेप किया। बाद में उसे धमकी दी कि यदि रिश्तेदारों को बताया तो वह उसे बदनाम कर देगा।

राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (02 मार्च 2026)
केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से मिले उपमुख्यमंत्री विजय शर्मा
उद्योग मंत्री देवांगन ने चंदपुरिहा कंसोधन वैश्य गुप्ता समाज को सामुदायिक भवन की दी सौगात
विशेष पिछड़ी जनजातियों के उत्थान के लिए प्रतिबद्ध है हमारी सरकार- मंत्री नेताम
सफल वन्यजीव संरक्षण ने विश्व में बढ़ाई है मध्यप्रदेश की साख: मुख्यमंत्री डॉ. यादव
प्रधानमंत्री सूर्यघर योजना से साकार हो रहा ऊर्जा आत्मनिर्भरता का संकल्प