राजस्थान फार्मेसी कौंसिल में रजिस्ट्रार नियुक्त
जयपुर । राज्य सरकार ने आदेश जारी कर सहायक औषधि नियंत्रक नरेन्द्र कुमार रैगर को राजस्थान फार्मेसी कौंसिल के रजिस्ट्रार पद का अतिरिक्त कार्यभार सौंपा है। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की अतिरिक्त मुख्य सचिव श्रीमती शुभ्रा सिंह ने बताया कि फार्मा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के भविष्य को ध्यान में रखते हुए यह निर्णय लिया गया है। रजिस्ट्रार के पद पर नियुक्ति होने से फार्मा पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के रजिस्ट्रेशन का कार्य अब सुचारू रूप से हो सकेगा। साथ ही, रजिस्ट्रेशन के लंबित प्रकरणों का भी शीघ्र निस्तारण होगा।

कोटा परिक्षेत्र में रात्रिकालीन गश्त में सागौन के लट्ठा जब्त
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी मछुआ सहकारी समिति के सदस्यों को मिला आजीविका का सहारा
बड़वानी में आधुनिक सब्जी मंडी से मजबूत होगी कृषि अर्थव्यवस्था : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
शासकीय सेवकों को मिलेगा 3 प्रतिशत अतिरिक्त महंगाई भत्ता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
ईडन गार्डन कॉलोनी में प्रबंधन को लेकर बढ़ा विवाद, सड़क, सफाई और स्ट्रीट लाइट व्यवस्था प्रभावित
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने पूर्व विधायक राव राजकुमार यादव के स्वास्थ्य की जानकारी प्राप्त की