ट्रक में घुसी स्कोडा, तीन की मौत
जयपुर । जयपुर में ट्रक से स्कोडा कार भिड़ गई, जिसमें 2 स्टूडेंट सहित ड्राइवर की मौत हो गई। मरने वालों में 2 स्टूडेंट शामिल हैं। तीसरा ड्राइवर था। एक स्टूडेंट लंदन से बीटेक तो दूसरा जयपुर के ही कॉलेज से बीबीए कर रहा था। टक्कर इतनी जोरदार थी कि आगे से कार के परखच्चे उड़ गए। ड्राइवर का शव कार में बुरी तरह से फंस गया था। घंटेभर की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि प्रताप नगर से होते हुए जवाहर सर्किल की तरफ कार जा रही थी। ड्राइवर ट्रक को मोड़ रहा था। इतने में तेज गति से आ रही कार ट्रक से भिड़ गई। ट्रक में सब्जियां भरी थीं।

पूर्व मुख्यमंत्री का बड़ा संकेत: सोशल मीडिया पर रिटायरमेंट प्लान शेयर कर दी चर्चा
कृषि क्षेत्र को नई ताकत देने की जरूरत: वेबिनार में बोले प्रधानमंत्री मोदी
सीएम का निर्देश: जो कलेक्टर बेहतर काम करेंगे, वही फील्ड में बने रहेंगे
सुप्रीम कोर्ट की टिप्पणी: अदालत के आदेशों का पालन न करना आजकल ‘फैशन’ बन गया